{"_id":"62925c27ab1725372e566c0e","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-disposal-of-complaints-balrampur-news-lko6326854162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 15 कोतवाली व थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कई प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया और शेष प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए गये। शिकायतों के निस्तारण में देरी अथवा गुणवत्ता में खामियां पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने नगर कोतवाली व थाना गौरा चौराहा में माह के चौथे शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। नगर कोतवाली में 14 और थाना गौरा चौराहा में 24 फरियादियों ने प्रार्थनापत्र दिया। डीएम व एसपी ने नगर कोतवाली में चार और थाना गौरा चौराहा में सात प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष प्रार्थनापत्रों को तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने के लिए पुलिस व राजस्व टीम को सौंप दिया।
टीम को गुुवत्तापूर्ण ढंग से प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर अंकुर यादव, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सीओ ललिया राधारमण सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय दुबे, प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा सहित समस्त राजस्व निरीक्षक व हलका लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद डीएम व एसपी ने पौधरोपण कर जिले को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। इसी तरह कोतवाली जरवा, गैसड़ी व उतरौला और थाना गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, कोतवाली देहात, थाना ललिया, महराजगंज, हरैया व पचपेड़वा में भी थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।