फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken for negligence in data entry on the e-Kavach portal

Balrampur News: ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीडिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 21 Aug 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken for negligence in data entry on the e-Kavach portal
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और गर्भवतियों को समय से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण, परिवार सर्वेक्षण और ई-कवच पोर्टल पर डाटा अपडेशन की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में आशा और एएनएम की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्राम स्तर पर प्रत्येक गर्भवती को समय से जांच, टीकाकरण और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। जन्म के बाद बच्चों का भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने टीकाकरण से छूटे गर्भवतियों और बच्चों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। परिवार सर्वेक्षण के माध्यम से गर्भवतियों और पांच वर्ष तक के बच्चों की सही जानकारी जुटाने तथा सभी पात्र लाभार्थियों का डाटा ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपलोड कर नियमित अपडेट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. एके शुक्ल, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. जावेद अख्तर, प्रभात मौर्य और विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed