{"_id":"608300f08ebc3ed63b653593","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-threaten-voters-balrampur-news-lko575450995","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को धमकाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को धमकाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। वोटरों को धमकाने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी जिले की कई कोतवाली व थानों में शुक्रवार को उम्मीदवारों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने दी। बैठक में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए लोगों को निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिले की कई कोतवाली व थानों में शुक्रवार को अधिकारियों ने उम्मीदवारों के साथ बैठक की। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौकी कटिया में सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र की मौजूदगी में उम्मीदवारों के साथ बैठक की गई।
मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने उम्मीदवारों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि अशांति फैलाने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के साथ-साथ सभी उम्मीदवारों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम हरहटा में बैठक करके उम्मीदवारों को दिशा निर्देश दिए गए। उतरौला एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव व सीओ आरआर सिंह ने थाना रेहरा बाजार परिसर में प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल और चुनाव आचार संहिता का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने आदि की सलाह दी गई।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। एएसपी अरविंद मिश्र, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने थाना तुलसीपुर, गैसड़ी कोतवाली व पचपेड़वा थाना क्षेत्र में उम्मीदवारों के साथ बैठक की।
देहात कोतवाली परिसर में उम्मीदवारों के साथ बैठक कर एसडीएम व सीओ सिटी के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने प्रशासन की तरफ से निर्धारित किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की नसीहत दी गई।