फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against those who disturb social harmony in festivals

त्यौहारों में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 17 Jul 2021 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who disturb social harmony in festivals
बलरामपुर। बकरीद त्यौहार एवं श्रावण मास में शिव मंदिरों पर जलाभिषेक व कांवड यात्रा को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें। बकरीद की नमाज मस्जिदों में कोविड प्रोटोकाल के तहत अदा की जाए।
विज्ञापन

खुले स्थानों पर कुर्बानी कदापि न की जाए। बचे हुए अवशेषों को नगर पालिका द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जाएगा। बकरीद व कावंड यात्रा के दौरान जिले में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्रुति ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सुझाव लिए और समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका बलरामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि बकरीद त्यौहार को देखते हुए शहरी क्षेत्र में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। बकरीद के दिन खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं दी जाएगी। कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को घरों से इकट्ठा कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने कहा कि मस्जिदों में कोविड 19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण कर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए त्यौहारों को मनाएं। त्यौहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग आपस में सौहार्द बनाए रखते हुए त्यौहार मनाएं।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी लोग कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करें। कहीं भी भीड़भाड़ इकट्ठा न होने पाए। सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

जिले का गंगा-जमुनी इतिहास कायम रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाएं। बैठक में एसडीएम सदर अरुण कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह, तहसीलदार शेख आलमगीर व नगर पंचायत तुलसीपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि फिरोज पप्पू सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed