फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against those who commit indecency with the complainants

फरियादियों से अभद्रता करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who commit indecency with the complainants
बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र में पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते एसपी हेमंत कुटियाल - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एसपी हेमंत कुटियाल ने गुरुवार को थाना महराजगंज तराई, हरैया व ललिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई के साथ फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। फरियादियों से अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसपी ने तीनों थानों में निरीक्षण के दौरान परिसर, आरक्षी बैरक, भोजनालय, थाना दफ्तर के महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, जन शिकायत रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर व सीसीटीएनएस कार्यालय आदि की गहन चेकिंग की।
विज्ञापन

महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों से ड्यूटी के संबंध में एसपी ने पूछताछ की। तीनों थानों के प्रभारी निरीक्षकों को एसपी ने परिसर की साफ-सफाई, नियमानुसार ड्यूटी लगाए जाने, शांतिकालीन पैदल गश्त व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहरा ड्यूटी पर लगे कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी। सलामी शस्त्र के दौरान की जाने वाली गलतियों में सुधार करने का निर्देश दिया। भविष्य में सुधार न पाए जाने पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना ललिया में निरीक्षण के दौरान एसपी ने घंटा ड्रिल कराया।

थाने पर मौजूद ग्राम प्रहरियों से वार्ता की और सूचना संकलन में पुलिस का सहयोग करने का निर्देश दिया। भोजनालय में भोजन कर गुणवत्ता में और सुधार करने की हिदायत दी। एएसपी अरविंद मिश्र ने कोतवाली जरवा का औचक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को साफ सफाई, रजिस्टर दुरुस्त रखने और लंबित विवेचनाओं आदि का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed