{"_id":"609802578ebc3eb2aa15e92a","slug":"action-will-be-taken-against-the-shopkeepers-who-do-not-follow-the-corona-curfew-balrampur-news-lko5774619108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू का पालन करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू का पालन करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का हरहाल में पालन किया जाए। मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर कोई भी अन्य दुकानें नहीं खोली जाएंगी। कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह ने पुलिस बल के साथ उतरौला नगर में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद कराया।
मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर भी भीड़ इकट्ठा न होने देने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने, हाथ धुलने व सैनिटाइजिंग की व्यवस्था करने तथा बिना मास्क लगाए दुकान पर आने वालों को सामान न देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग भी कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कस्बा चौकी प्रभारी उमेश सिंह तथा तमाम आरक्षी मौजूद रहे।