फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against negligent postal workers

Balrampur News: लापरवाह डाककर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sun, 18 Dec 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligent postal workers
बलरामपुर। डाक विभाग में निर्धारित लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। डाकघरों के पोस्टमास्टर की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर का निरीक्षण करने पहुंचीं गोंडा मंडल की डाक अधीक्षक किरन सिंह ने कहा कि डाक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। गोंडा व बलरामपुर में योजनाओं के संचालन में रुचि न लेने वाले कर्मचारी चिह्नित किए जा रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने माई स्टैंप योजना व सुकन्या योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। कहा कि लक्ष्य में सुधार होने पर ही 182 कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाएगा। प्रधान डाकघर में गंदगी मिलने पर उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा से भी मुलाकात की। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने व बेटियों का सुकन्या खाता खुलवाने पर चर्चा की गई। इसके लिए विशेष शिविर आयोजित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed