फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   action taken on Inspector

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा विवाद में प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

Mon, 14 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
action taken on Inspector
बलरामपुर। हरखड़ी गांव की घटना पर पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को एसपी देवरंजन वर्मा ने सोमवार को पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक का दायित्व सौंपा है। दोनों निरीक्षकों को तत्काल जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के हरखड़ी गांव में आठ अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में विवाद उत्पन्न हो गया था। मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन की तरफ से प्रयास करके मामले को शांत कराया गया। शिथिलता बरतने वाले तीन पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एसपी ने 11 अक्तूबर को कार्रवाई की।
विज्ञापन

एक एसआई समेत तीन पुलिस कर्मियों को पहले ही निलंबित कर दिया है। इसी के मद्देनजर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है और इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को पचपेड़वा थाने की कमान सौंपी है। एसपी ने दोनों इंस्पेक्टरों को तत्काल नए आदेेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed