{"_id":"646277740c209bfc8a00d7c6","slug":"action-should-be-taken-against-bank-scamsters-balrampur-news-c-13-1-236753-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बैंक घोटालेबाजों के खिलाफ हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बैंक घोटालेबाजों के खिलाफ हो कार्रवाई
Mon, 15 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैंक घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बैंक बचाओ देश बचाओं के समर्थन में नारेबाजी भी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र भी डीएम को सौंपा।
जिला सचिव कामरेड हाजी नब्बन खां व सह सचिव कल्लू सिंह चौहान ने कहा कि घोटालेबाजों ने सरकारी बैंकों का पैसा हड़प लिया है। बैंकों में जमा पैसा आम जनता का है। सरकारी पैसा हड़पने वाले 28 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनता का पैसा उन्हें वापस दिलाया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों की उपज को सरकार खरीदने की व्यवस्था करे। 60 वर्ष की आयु से ऊपर के किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने, बेघर किसानों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला सचिव ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर 14 अप्रैल से पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा का एक माह पूरा होने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस मौके पर रामतीरथ मौर्य, कैलाश श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, सिकंदर, पीतांबर, अनवर चौहान, विनोद चौहान व जगदंबा प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।