फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action is being prepared against four contract drivers of Roadways

Balrampur News: रोडवेज के चार संविदा चालकों पर कार्रवाई की तैयारी

Tue, 27 Jan 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Action is being prepared against four contract drivers of Roadways
बलरामपुर। रोडवेज के चार संविदा चालकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने पर संविदा चालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न देने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बलरामपुर डिपो में सृजित पदों के अनुरूप चालक व परिचालकों की कमी के चलते रोडेवज बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। संविदा परिचालक पद पर पांच महिलाओं का चयन किया गया है। गोंडा में चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं बिना सूचना के कुछ चालक ड्यूटी से गायब हैं। संविदा चालक मनोहर, सोनू, मनीष व कल्लू को नोटिस जारी किया गया है। चारों संविदा चालक लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। डाक के माध्यम से तीसरी बार नोटिस भेजा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित संविदा चालक की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दो संविदा चालक राजू व विश्वनाथ लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे, जिससे दोनों की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed