{"_id":"69a323be478fd379d00b1aa9","slug":"accused-who-arranged-fake-land-deed-arrested-balrampur-news-c-99-1-brp1008-143683-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला क्षेत्र के ग्राम बनगवां निवासी अकरम अली को पुलिस ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी विकास कुमार के निर्देश पर उतरौला में अकरम के साथ गांव के सिराज अहमद, इबरार अली, मोहम्मद रजा, मोहम्मद अमीन व नूरुद्दीन सहित छह पर 27 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने शनिवार को रिमांड कोर्ट में अकरम अली को पेश किया। न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेज दिया।
उतरौला क्षेत्र के ग्राम बनगवां निवासी अलीशाह ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप थो कि गांव के ही विपक्षी अकरम, सिराज अहमद, इबरार अली, मोहम्मद रजा, मोहम्मद अमीन व नूरुद्दीन ने मिलकर फर्जी तरीके से वरासत कराकर जमीन बैनामा करा लिया है। एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने छह पर प्राथमिकी दर्ज की और शनिवार को अकरम अली को गिरफ्तार कर रिमांड कोर्ट में पेश किया।