{"_id":"6aea1bc551b6a3215f0de50a","slug":"accused-arrested-for-stealing-rs-128-lakh-using-a-duplicate-key-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157378-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डुप्लीकेट चाबी से 1.28 लाख रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डुप्लीकेट चाबी से 1.28 लाख रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। स्टेशन रोड पर एक दुकान का ताला डुप्लीकेट चाबी से खोलकर गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 1,28,650 रुपये नकद, लकड़ी का गल्ला बॉक्स और एक काला बैग बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेन से लखनऊ भागने की फिराक में था।
सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि स्टेशन रोड निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर की रात उनकी दुकान का ताला खोलकर गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। जांच के दौरान अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू का नाम सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को उसे तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन तीसरे प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से वह रेलवे स्टेशन पर छिपा हुआ था और मैलानी ट्रेन से लखनऊ जाने की तैयारी में था। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद पाल, पंकज कुमार गुप्ता और पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।