फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accusation of black marketing of fertilizer, farmers protest

Balrampur News: खाद की कालाबाजारी का आरोप, किसानों का प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Accusation of black marketing of fertilizer, farmers protest
बलरामपुर के उप कृ​षि निदेशक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते किसान ।-संवद
बलरामपुर। जिले में यूरिया और डीएपी की किल्लत और कृषि विभाग की उदासीनता पर किसानों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (अ) के बैनर तले जिला संगठन मंत्री राम दुलारे शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कृषि भवन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि विभागीय अफसरों की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी हो रही है।
विज्ञापन

धरने में शामिल किसानों ने बताया कि यूरिया का सरकारी रेट 266 रुपये है, लेकिन दुकानदार 350 से 400 रुपये तक वसूल रहे हैं। सहकारी समितियों तक खाद नहीं पहुंच रही है और अगर कहीं आती भी है तो अफसरों की मिलीभगत से वह सीधे बाजार में ऊंचे दामों पर बिक जाती है। किसानों ने अधिकारियों पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसानों ने सिरिया नाले के जलभराव से हर साल फसल बर्बादी, बरखना गांव की सड़क पर जलजमाव से आवागमन ठप और सोनपुर व सोनार गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक जैसी स्थानीय समस्याओं को भी उठाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, राम मनोहर यादव, रामधीरज वर्मा, सूरज वर्मा, शम्भु प्रसाद, जीवन दास, भोला यादव व राजेश दुबे आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed