फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accusation of attempt to physical harassment a woman

Balrampur News: महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Mon, 30 Sep 2024 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
Accusation of attempt to physical harassment a woman
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोसी पर घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने व मरपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पर कई बार जाने के बाद भी कोई सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसपी वृंदा शुक्ला से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई रहता है। बीते 14 सितंबर को उसे घर में अकेला देख कर उसका पड़ोसी घर में दाखिल हुआ और उसके साथ छेड़खानी शुरु की। विरोध पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर बर्तन धुल रही उसकी बेटी दौड़ी तो भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद उसकी बहन आई और उसे अपने घर ले गई और उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने खैरीघाट थाने पर तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके पति के घर आने पर उसने 17 सितंबर को फिर थाने पर तहरीर दी। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला के पति ने आरोप लगाया कि जब वह फिर थाने गया तो उसे भगा दिया गया। जिसके बाद वह एसपी से न्याय की मांग के लिए आए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास आरोपी ने किया था। ऐसे में अगर न्याय नहीं मिला तो मजबूरी में पलायन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed