{"_id":"669ea1d2ba444619a607babe","slug":"accountant-suspended-for-running-for-inheritance-for-eight-months-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112157-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आठ माह तक वरासत के लिए दौड़ाने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आठ माह तक वरासत के लिए दौड़ाने पर लेखपाल निलंबित
Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम पवन अग्रवाल के सामने देवरिया मैनहा गांव निवासी अनिल कुमार मिश्र पहुंचे। कहा कि हल्का लेखपाल को आठ माह पूर्व वरासत के लिए कागजात व अन्य अभिलेख दे दिया गया था, लेकिन लेखपाल ने अभी तक वरासत नहीं की। इसके लिए वह लगातार तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल लेखपाल विवेक कुमार को निलंबित कर दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में चवईपुरवा के नसरूल्लाह का कहना है कि मदरसे को जाने वाली रोड पर एक व्यक्ति शौचालय का निर्माण करा रहा है। इससे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुलाम मोहम्मद, खालिद खान, खुर्रम खान, फूलचंद, हसन सिद्दीकी आदि ने शिकायत दर्ज कराई कि उतरौला विद्युत उपकेंद्र के चमरुपुर फीडर से नियमित तौर पर बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भरकुंडा के जितेंद्र यादव, कृष्णावती, राम बहादुर, कल्पराम, दिनेश यादव, रुद्रप्रसाद, घनश्याम ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उतरौला में आई 51 में से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं, सदर में 37 में से तीन तथा तुलसीपुर में 32 शिकायतों में से 6का निस्तारण कराया गया।
राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए बनी टीम
एसपी विकास कुमार ने भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर के दृष्टि से संवेदनशील मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम अवधेश कुमार, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।