फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Account opened on the third day, eight nominations for councilor

Balrampur News: तीसरे दिन खुला खाता, सभासद के लिए हुए आठ नामांकन

Thu, 13 Apr 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Account opened on the third day, eight nominations for councilor
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में नामाकंन पत्र खरीदते दावेदार।
बलरामपुर। नगर निकायों के चुनाव के लिए तीसरे दिन नामांकन का श्रीगणेश हुआ। तीन निकायों में सभासद पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक एक भी पर्चा नहीं भरा। हालांकि बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी 211 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या सात से सभासद पद के लिए एक ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पचपेड़वा में वार्ड नंबर दो से सभासद के लिए एक महिला ने नामांकन किया है। तुलसीपुर नगर पंचायत में विभिन्न वार्डों के लिए कुल छह ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पद के लिए बलरामपुर में चार, उतरौला में दो, तुलसीपुर में 10, गैसड़ी में 10 व पचपेड़वा में दो ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अतिरिक्त नगर निकायों में सभासद के लिए 183 नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। यहां पर चुनाव से जुड़ी जानकारियां अपडेट की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों की हो रही फीडिंग
निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए एक हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके लिए विभागवार जुटाई गई सूची की फीडिंग का काम किया जा रहा है। साथ ही चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।


पुलिस ने बनाई योजना
निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने बूथवार प्लानिंग की है। हर बूथ की प्रोफाइल तैयार की जा रही है। पिछले पांच साल के भीतर हुए चुनाव को देखते हुए सुरक्षा का ताना-बाना बुना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed