फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Account not opened on first day, 13 took prescriptions

Balrampur News: पहले दिन नहीं खुला खाता, 13 ने लिए पर्चे

Mon, 29 Apr 2024 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 29 Apr 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Account not opened on first day, 13 took prescriptions
बलरामपुर। आगामी 25 मई को होने वाले श्रावस्ती लोकसभा चुनाव व गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा, सपा, अन्य दलों से 13 लोगों ने 26 सेटों में नामांकन पत्र लिए हैं। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 21 सेट में और गैसड़ी विधानसभा सीट पर पांच सेट में पर्चे लिए गए हैं। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले में छठवें चरण में होने वाले चुनाव का आगाज सोमवार को हो गया है। सुबह से ही कलेक्ट्रेट गेट से लेकर परिसर तक काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में सिर्फ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व उनके एजेंट को ही आने-जाने की अनुमति थी। जिला प्रशासन ने सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया की शुरुआत कराई। लोकसभा नामांकन कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह की मौजूदगी में श्रावस्ती सीट से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र का चार सेट में नामांकन पत्र प्रमोद चौधरी एवं सपा प्रत्याशी व सांसद राम शिरोमणि वर्मा का चार सेट में नामांकन पत्र रुद्र नारायण पटेल ने लिया। श्रावस्ती सीट से राष्ट्रीय जनता पार्टी की गीता गौतम ने चार सेट, कांग्रेस पार्टी (संभावित) से जावेद अशरफ खान का शोएब अहमद खान ने एक सेट, सम्यक पार्टी से कृष्ण कुमार मौर्य ने तीन सेट, निर्दलीय शिवनाथ गुजराती ने दो सेट, निर्दलीय मालिक राम यादव ने दो सेट और निर्दलीय अब्दुल हकीम ने एक सेट में नामांकन पत्र लिया है। वहीं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भाजपा से शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू, सपा से राकेश यादव, निर्दलीय साधना यादव, महेंद्र कुमार त्रिपाठी व रामधनी प्रसाद ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र लिया है। तीन बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान 26 सेटों में नामांकन पत्र लिए गए, लेकिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed