{"_id":"665e0eb82de9621099026134","slug":"account-holders-will-get-status-through-real-time-khatauni-balrampur-news-c-99-slko1018-110302-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाता धारकों को रियल टाइम खतौनी से मिलेगा मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाता धारकों को रियल टाइम खतौनी से मिलेगा मुकाम
Tue, 04 Jun 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रियल टाइम खतौनी फीड कराई जा रही है। जिले के तीनों तहसीलों में अब तक 950 रियल टाइम खतौनी फीड कराई जा चुकी है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने नायब तहसीलदार व सहायक भू-लेख अधिकारी संतोष राम यादव को तीनों तहसीलों में रियल टाइम खतौनी फीड कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
डीएम ने बताया कि खतौनी पहले 13 कॉलम की थी। अब रियल टाइम खतौनी को 19 कॉलम में कर दिया गया है। यह एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें भूमि संबंधित सभी रिकार्ड को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। इसमें पुराने से पुराने और नए नियमों को रियल टाइम खतौनी में सभी रिकॉर्ड काे रखा जाता है। इसमें भूमि की प्रकृति का भी उल्लेख रहता है। इसमें भूमि संक्रमणीय, असंक्रमणीय, आसामी, सीलिंग पट्टेदार, नवीन परती, आबादी, रास्ता व चकरोड का भी ब्योरा अपलोड कर दिया जाता है। इसमें खातेदार का अंश स्पष्ट होता है, जिससे कृषि योजनाओं और किसान क्रेडिट कार्ड आदि बनवाने में आसानी होती है। इसे अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसमें जैसे ही जमीन की बिक्री की जाती है, वैसे ही तत्काल विक्रेता के नाम से जमीन का ब्योरा हटाकर क्रेता के नाम से कर दिया जाता है।
बंटवारे के विवाद में आएगी कमी
-- रियल टाइम खतौनी अपडेट करने से बंटवारे के विवाद में की आएगी। इसमें खतौनी में खातेधारकों का नाम दर्ज होने के साथ ही अंश तय करके फीड किया जा रहा है। इससे बंटवारे के विवाद कम होंगे। इसके साथ ही इससे बैनामों की चौहद्दी अब कोई मनमाने ढंग से दर्ज नहीं कर सकेंगे। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर कहते हैं कि खतौनियों को अपडेट किए जाने से कई तरह की समस्याएं कम होंगी।