फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accident due to fog, bike rider injured

कोहरे के चलते हुई दुर्घटना, बाइक सवार घायल

Wed, 09 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Accident due to fog, bike rider injured
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया है। इलाज के लिए बहराइच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर निवासी होम गार्ड जवान हरिश्चंद्र पाठक (30) ने बताया कि वह हरैया थाने से ड्यूटी कर बुधवार की भोर घर वापस लौट रहे थे। कटकुइयां गांव के पास बरदौलिया हरैया मार्ग पर घना कोहरा होने के चलते सामने आ रही अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें ठोकर मार दी। घने कोहरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बाइक से आ रहे दूसरे साथी होमगार्ड 108 पर फोन करके एंबुलेंस बुलवाई। हरिश्चंद्र को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हरिश्चंद्र को इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed