फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident,Death,road accident

हादसे ने छीन ली दोनों परिवारों की खुशियां

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident,Death,road accident
फोटो-9-बलरामपुर के लक्ष्मनपुर गांव रोते-बिलखते मृतकों के परिजन।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गनवरिया तिराहे के पास शुक्रवार की रात बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो परिवारों की खुशियां छीन ली। हादसे में दूल्हे के चार परिजनों समेत छह लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद बरात लौट गई। लड़की के घरवाले बरात का इंतजार करते रह गए। दूल्हे का पिता लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे गनवरिया तिराहे पर महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव से पचपेड़वा ब्लॉक में शिवपुरा भगवानपुर गांव के लिए बरात जा रही थी। लक्ष्मनपुर निवासी शिव प्रसाद के बेटे उदय प्रताप की शादी थी। ओवरस्पीड और अंधे मोड़ के चलते गनवरिया तिराहे के पास बरात से भरी दो बोलेरो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे-पीछे टकरा गई। मौके पर बोलेरो के ड्राइवर लक्षन (35), दूल्हे के बहनोई बसंते(34), दूल्हे की भांजी अमृता (10), दूल्हे का भाई रजनीश उर्फ बापी (20) व ट्रैक्टर चालक शादाब अहमद (30) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दूल्हे के पिता शिव प्रसाद (55), दूल्हे का भतीजा अंकित (13), उमेश (14) तथा दुुर्गा प्रसाद(20) को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अंकित की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दूल्हे के पिता शिव प्रसाद तथा उमेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्गा प्रसाद का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। दूल्हा उदय प्रताप ने बताया कि उसकी शादी पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शिवपुर भगवानपुर निवासी राधेश्याम की लड़की वंदना से तय हुई थी। शुक्रवार रात करीब 8 बजे पांच बोलेरो, पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बरात शिवपुर भगवानपुर गांव के लिए रवाना हुई थी। हादसे के बाद बरात वापस चली आई। शादी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 हजार नकद व 60 हजार के जेवर भी गायब
हादसे के दौरान बोलेरो गाड़ी में रखा 90 हजार नकद और 60 हजार का जेवर गायब हो गया। उदय प्रताप ने बताया कि घटना के बाद लोग एक-दूसरे को बचाने में जुट गए। इसी बीच मौके पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ के बीच गाड़ी से नकदी व जेवर गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed