{"_id":"6339cd97bbca5148326eb043","slug":"accident-death-child-balrampur-news-lko651171149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महादेव गांव में खेत की जोताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के पिता अयोध्या प्रसाद पासवान ने बताया कि उनका बेटा गोविंद (9 वर्ष) शनिवार को गांव के ही कुन्दन उर्फ छोट्टन के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जोतने गया था। जोताई करते समय झटका लगने पर गोविंद ट्रैक्टर व रोटावेटर के बीच में गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई।
हरैया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।