{"_id":"618d64bc810443293c48cdff","slug":"accident-balrampur-news-lko6040014177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन मोड़ के पास बौद्ध परिपथ पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र निवासी कमरूज्जमा ने बताया कि जरवा थाना क्षेत्र के मोतीपुर माधवडीह निवासी कमालुद्दीन उसके यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। गुरुवार सुबह उसका पुत्र आरिफ बाइक सेे कमालुद्दीन को छोड़ने तुलसीपुर जा रहा था। गैसड़ी रेलवे स्टेशन मोड़ के पास बौद्ध परिपथ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से आरिफ (24) व कमालुद्दीन (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी गैसड़ी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। कमालुद्दीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गैसड़ी कोतवाल ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि ट्रक में केला लदा हुआ था जो बहराइच से बढ़नी की तरफ जा रहा था। चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)