{"_id":"6330901e143a8054694f564b","slug":"abvp-will-make-a-list-of-blood-donors-balrampur-news-lko650062222","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदानियों की सूची बनाएगा एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदानियों की सूची बनाएगा एबीवीपी
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम रविवार को नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें उन्होंने अभियान चलाकर रक्तदानियों की सूची बनाने तथा सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि आगमी 11 से 18 अक्तूबर तक जिले के सभी महाविद्यालयों में अभियान चलाकर करीब 10 हजार रक्तदानियों की सूची बनाई जाएगी। इन लोगों से किसी चिकित्सा आपातकाल में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए अपील की जाएगी। इस सूची में नाम, ब्लड ग्रुप व मोबाइल नंबर आदि ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
वहीं, सेल्फी विद कैंपस यूनिट के तहत सभी महाविद्यालय व विद्यालय कैंपस में इकाई बनाने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह ने बताया महाविद्यालय परिसरों में पठन-पाठन तथा छात्र हितों के लिए विद्यार्थी परिषद संघर्षरत है। इस मौके पर जिला सह प्रमुख डॉ. एमपी तिवारी, विभाग संयोजक जयशंकर मिश्र, विभाग सह संयोजक कुशाग्र सिंह, हिमांशु, शिवम, अमित, सूरज आदि मौजूद रहे।