फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ABVP activists submitted a memorandum to the in-charge DIOS

Balrampur News: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists submitted a memorandum to the in-charge DIOS
फोटो-35-बलरामपुर में डीआईओएस को ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता ।-स्रोत : संगठन - फोटो : 1
बलरामपुर। जिले में बिना मान्यता और मानकों के विपरीत संचालित विद्यालयों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रभारी डीआईओएस नित्यानंद को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने ऐसे विद्यालयों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक अंबुज भार्गव ने बताया कि जिले में कई विद्यालय ऐसे हैं जिन्हें केवल कक्षा आठ तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए वहां कक्षा 12 तक शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि रेहरा बाजार, मथुरा बाजार, जरवा और पचपेड़वा समेत जिले के कई क्षेत्रों में ऐसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं। परिषद का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर मंत्री अविनाश, सह मंत्री विभा कश्यप, रोहित, आनंद पांडेय, विशाल पटेल, शीलू, वीरेंद्र सहित अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed