{"_id":"64e1073b05adbf815905948b","slug":"absent-employees-for-years-drawing-regular-salary-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2012-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नियमित वेतन ले रहे वर्षों से अनुपस्थित कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नियमित वेतन ले रहे वर्षों से अनुपस्थित कर्मचारी
Sat, 19 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी श्रीदत्तगंज में सीडीओ के निरीक्षण की रिपोर्ट से खुलासा, कई अन्य खामियां भी उजागर
सीडीओ की जांच आख्या पर डीएम ने सीएमओ से तलब की विस्तृत रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। सीएचसी पर तैनात कर्मचारी वर्षों से फरार हैं, मगर उनका वेतन नियमित रूप से निकाला जा रहा है। यह हकीकत सीडीओ के निरीक्षण में उजागर हुई है। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में कई अन्य अनियमितताएं मिली हैं। सीडीओ की जांच आख्या पर डीएम ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है।
सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बीते आठ अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि सीएचसी पर तैनात एलएचडी शमीमा खातून और बीएचडब्ल्यू रंजीता कई वर्षों से अनुपस्थित हैं। अनुपस्थित होने के बावजूद इन लोगों का वेतन नियमित रूप से निकाला जा रहा है। जांच के दौरान यह भी उजागर हुआ कि रोगी कल्याण समिति की बैठक की कार्यवृत्ति में व्यय धनराशि का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इतना ही नहीं अभिलेखों की पड़ताल में यह पाया गया कि सामानों की आपूर्ति होने से पहले ही एडवांस भुगतान कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक इन सभी खामियों के बारे में सीडीओ को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। हालांकि अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन भुगतान के संबंध में उन्होंने जनपद स्तर पर सूचना दिए जाने की बात कही।
सीडीओ ने जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंपी। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए सीएमओ डॉ. सुशील कुमार से रिपोर्ट तलब की है। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों की जांच कराई जा रही है। अस्पताल में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के बावजूद वेतन निकलना गंभीर मामला है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
कठोर कार्रवाई होगी
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए बीते दिनों जिले के सभी अस्पतालों में अधिकारियों से निरीक्षण कराया गया था। सीडीओ के निरीक्षण में सीएचसी श्रीदत्तगंज में तमाम अनियमितताएं पाई गईं थीं। इन अनियमितताओं के संबंध में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद सिंह, जिलाधिकारी बलरामपुर
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मंडलायुक्त से की शिकायत
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश्वर सिंह ने भी सीएचसी श्रीदत्तगंज में तमाम अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा है कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र एवं उनके निजी चालक नंद कुमार शुक्ल जो कि दवा व्यवसायी हैं, उन्हें निविदा पर वार्ड ब्वाय के रूप में नियुक्त किया गया है। उसी की मिलीभगत में अस्पताल में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारक गरीब व्यक्तियों के इलाज में मनमाने ढंग से नाम चढ़ाकर बजट खर्च किया जाता है। अस्पताल में समुचित व्यवस्था न होने के बाद भी मरीजों को भर्ती दिखाकर उनके नाम पर दवा खरीद की जाती है। ये दवा वार्ड ब्वाय नंद कुमार शुक्ल की पत्नी के नाम से गोंडा के आर्यनगर स्थित मेडिकल स्टोर से खरीदी जाती है। उन्होंने आशाओं को स्मार्ट फोन के वितरण में भी अनियमितता की शिकायत की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सर्पोटिव सुपरविजन के लिए जो वाहन लगाए गए हैं, वह न के बराकर चलते हैं। इससे कार्यक्रम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।