{"_id":"5ec015e78ebc3e904b44c97b","slug":"about-3086-workers-arrived-by-special-trains-balrampur-news-lko5218692177","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेनों से जिले में पहुंचे करीब 3100 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेनों से जिले में पहुंचे करीब 3100 श्रमिक
विज्ञापन
बलरामपुर। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई तथा राजकोट (गुजरात) से श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनें शनिवार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। दोनों स्पेशल ट्रेनों से करीब 3086 यात्रियों को स्टेशन पर उतारा गया। स्टेशन पर बनाए गए 10 काउंटर पर यात्रियों की जांच पड़ताल कर उनका विवरण नोट किया गया। एडीएम अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र ने स्टेशन पहुंचकर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई से चलकर श्रमिकों से भरी ट्रेन शनिवार सुबह 09.20 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से 1566 श्रमिक स्टेशन पर उतारे गए। इसी दिन दोपहर दो बजे गुजरात के राजकोट से चलकर स्पेशल ट्रेन जिले में पहुंची, इससे 1520 यात्री स्टेशन पर उतरे। सभी यात्रियों का सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्टेशन पर बनाए गए 10 काउंटरों पर यात्रियों का विवरण नोट किया गया।
सभी यात्रियों के लिए स्टेशन पर भोजन व पानी की व्यवस्था की गई। एडीएम ने बताया कि मेडिकल के बाद अन्य जनपदों के श्रमिकों को बसों से गंतव्य तक पहुंचाया गया। बसों की कमी के चलते श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने में कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। जिले के श्रमिकों को होम क्वारंटीन कराया गया है। बाहर से आए श्रमिकों के सैंपल की जांच कराई जाएगी। इस दौरान मंडल वाणिज्य के प्रबंधक अनुज सिंह तथा स्थानीय वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक आनंद मोहन चतुर्वेदी ने स्टेशन व ट्रेन के डिब्बों को सैनिटाइज कराया।