फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man who went fishing went missing

Balrampur News: मछली का शिकार करने गया युवक लापता

Wed, 12 Feb 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
A young man who went fishing went missing
बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़।-संवाद
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। राप्ती नदी में बुधवार को मछली का शिकार करने गया गोविंदपुर गांव निवासी युवक राजू लापता हो गया है। साथियों की सूचना पर परिजनों ने उसके नदी में डूबने की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक की तलाश तेज करा दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और तलाश की जा रही है। शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। गोविंदपुर निवासी प्यारे लाल ने बताया कि उनका बेटा राजू (22) बुधवार को दोपहर दो बजे घर से करमोहना गांव के पास राप्ती नदी में मछली का शिकार करने गया था। उसके साथियों ने बताया कि राजू राप्ती नदी के गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान अख्तर कादिरी व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

स्थानीय गोतोखोरों की मदद से राप्ती नदी में राजू की तलाश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक राजू का कोई पता नहीं चल सका। राजू के पिता प्यारे लाल व प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि राजू की तलाश के लिए पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। रात होने से तलाश अभियान रोक दिया गया है, अब बृहस्पतिवार को तलाश शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed