फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man was found hanging from a tree, he was identified by the name Anita written on his hand

Balrampur News: पेड़ से लटका मिला युवक, हाथ पर अनीता लिखे नाम से हुई पहचान

Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging from a tree, he was identified by the name Anita written on his hand
महराजगंज तराई/बलरामपुर। विजयीडीह गांव में बुधवार को बबूल के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बृहस्पतिवार को अमर उजाला के माई सिटी पेज पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था अनीता शीर्षक से खबर प्रकाशित होते ही मृतक की पहचान हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 35 वर्षीय भुवन प्रताप उर्फ भोगवान प्रताप निवासी ग्राम झरिहरडीह सिंहपुर थाना ललिया के रूप में हुई है। समाचार पढ़ते ही उसकी पत्नी अनीता ने शव की पहचान की। अनीता ने बताया कि उनके पति करीब एक माह पूर्व बहादुरगढ़ (हरियाणा) मजदूरी करने गए थे और घर लौटते समय लापता हो गए। खबर में पति का नाम और हाथ पर अनीता लिखा देख उन्हें सच्चाई का अहसास हुआ। इस दुखद खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि दोनों की शादी को 12 वर्ष हो चुके हैं और उनका एक 7 वर्षीय बेटा भी है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed