फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man returning from Delhi jumped into Rapti, search continues

Balrampur News: दलित युवक के आत्मदाह मामले में लेखपाल ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Mon, 12 Aug 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from Delhi jumped into Rapti, search continues
न्यायालय ने लेखपाल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग में बीते वर्ष दलित युवक राम बुझारत के आत्मदाह मामले में सोमवार को आरोपी लेखपाल दिनेश पटेल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
गैड़ास बुजुर्ग निवासी राम बुझारत ने 24 अक्तूबर 2023 को जमीन विवाद को लेकर थाने के सामने आत्मदाह कर लिया था। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान 30 अक्तूबर 2023 को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक की पत्नी कुसुमा देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बाद में कुसुमा देवी ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल विवेचना पर सवाल उठाए। इसके बाद न्यायालय ने मामले की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मंजिल सैनी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया। यह टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मामले में आरोपी लेखपाल दिनेश पटेल ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट इफ्तेखार अहमद के समक्ष आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने आरोपी लेखपाल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस मामले में न्यायालय से पूर्व एसओ की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट पहले ही जारी है। फिलहाल, अभी पूर्व एसओ बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed