{"_id":"67279bfa0f4594b0cd0c458a","slug":"a-young-man-got-electrocuted-while-connecting-wires-and-died-balrampur-news-c-99-1-brp1002-116632-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हिंडुली कला गांव में शनिवार की देर रात बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार करते हुए रविवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
हिंडुली कला गांव निवासी जग प्रसाद नारायण (26) शनिवार की रात नौ बजे धान की मड़ाई कराकर घर लौटा था। घर में बिजली नहीं आ रही थी, जिसके कारण अंधेरा था। मोबाइल जलाकर उसने देखा था तो मीटर से तार निकला हुआ था। तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह पूरी तरह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजित राम ने बताया कि जग प्रसाद की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं है। पत्नी को रो-रोकर बुरा हाल है।
लेखपाल अरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। सुबह ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया गोविंद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।