{"_id":"69d93df74f7a16c23005e055","slug":"a-wave-of-faith-surged-in-devipatan-shaktipeeth-echoed-with-cheers-balrampur-news-c-99-1-brp1010-146106-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ
Fri, 10 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35- तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही मां पाटेश्वरी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। शुक्रवार को विशेष दर्शन के चलते ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सूर्यकुंड से मुख्य मंदिर तक दिखाई दीं, जो दोपहर तक और भी विशाल होती चली गईं।
उधर मेले की रौनक भी चरम पर है। झूले, खिलौनों की दुकानें और पारंपरिक पकवानों के स्टॉलों पर भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक झूले और मैजिक शो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दर्शन कर लौट रही श्रद्धालु सुनीता देवी ने बताया कि इस बार व्यवस्था बेहतर होने से शांतिपूर्ण दर्शन हो रहे हैं। वहीं रमेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को मां के दर्शन से विशेष मानसिक शक्ति मिलती है। मेला मैनेजर बिहारी लाल सोनी ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई है। नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय भक्तों के लिए अलग-अलग विश्राम गृह बनाए गए हैं तथा मेला क्षेत्र को सेक्टरों में बांटकर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।