बलरामपुर। रामबल यादव इंटर कॉलेज नया नगर के छात्र मुकेश कुमार वर्मा व अनिल कुमार के साथ-साथ कॉलेज के शिक्षक गुलशन जायसवाल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। बृहस्पतिवार को काॅलेज में समारोह आयोजित कर शिक्षक व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार यादव तथा प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने शिक्षक व विद्यार्थियों को माला पहनाकर तथा डायरी व कलम भेंटकर सम्मानित किया।
प्रबंधक ने कहा कि यह दोनों छात्र कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। यह क्षण विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। इस अवसर पर राम जिनका यादव, अंकुश यादव, विनय कुमार यादव, उमेश वर्मा, रामप्रताप वर्मा, आरके पांडे, मुस्तफा, जुबेर अहमद व चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)