{"_id":"6a70d33dfc8e69d5e2082a0d","slug":"a-surge-of-faith-at-shiva-temples-on-the-first-monday-of-sawan-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152654-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Mon, 03 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लगी महिलाओं की कतार ।-संवाद
बलरामपुर। सावन माह के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगल की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर ''बोल बम'' और ''हर-हर महादेव'' के जयघोष से गूंजते रहे।
नगर के झारखंडी मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं उतरौला के ऐतिहासिक दुखहरणनाथ शिव मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं संभालीं।
पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम में बढ़नी, गैसड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। यहां सुमित कसौधन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधक रामसरन गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन
जरवा क्षेत्र के जनकपुर स्थित महामुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पुजारी प्रदीप पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। सादुल्लाहनगर के प्राचीन सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भी दिनभर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए सभी प्रमुख शिवालयों में पर्याप्त पुलिस बल तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।