फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A proposal of Rs 10 crore passed in the sugarcane committee meeting

Balrampur News: गन्ना समिति की बैठक में 10 करोड़ का प्रस्ताव पास

Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 10 crore passed in the sugarcane committee meeting
बलरामपुर के रज्जनपुर में आयोजित बैठक को संबो​धित करते मुख्य अति​​थि।
बलरामपुर। गन्ना समिति बलरामपुर की बैठक में विकास कार्यों को कराने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया है। गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ ही बेटियों की शिक्षा पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर की वार्षिक बैठक गन्ना किसान संस्थान रज्जनपुर के सभागार में बीते दिन हुई। गन्ना विकास समिति बलरामपुर की अध्यक्ष रजनी सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो, जिससे उन्हें गन्ना बेचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। संचालक सदस्यों, प्रतिनिधियों व डेलीगेट ने बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कराए।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. आरबी राम ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर के विशेष सचिव अविनाश सिंह ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही बेटियों की बेहतर शिक्षा के लिए समिति की तरफ से विद्यालय खोला जाए। जल्द ही जमीन के लिए डीएम को प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। पूर्व गन्ना चेयरमैन रणवीर सिंह रन्नू ने बैठक में लिए गए सभी निर्णयों पर सहमति जताई। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में गन्ना किसानों के हित में तमाम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed