फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A new road will be built, traffic will be smooth

Balrampur News: बनेगी नई सड़क, आवागमन होगा सुगम

Tue, 29 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A new road will be built, traffic will be smooth
बलरामपुर। रमईडीह मुड़िला से मिश्रीडीह तक की जर्जर सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। शासन से 18.71 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है और पीडब्ल्यूडी विभाग ने निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। बरसात से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

यह सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। बरसात में जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण रामकुमार तिवारी, लल्लन चौधरी, गुलाबचंद यादव, रिंकू गुप्ता और विशाल सिंह ने बताया कि बरसों से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी, अब जाकर राहत मिलने वाली है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed