{"_id":"5d7e70328ebc3e01596640dc","slug":"a-million-children-were-given-two-drops-of-life-balrampur-news-lko4816976198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन बूथ दिवस पर लक्ष्य के सापेक्ष 28 प्रतिशत (करीब एक लाख) बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के तहत जिले में कुल 3,56,467 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में फीता काटकर पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। विधायक के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. कमाल अशरफ एवं डॉ. एके सिंघल आदि ने अस्पताल में जीरो से पांच साल तक के करीब 150 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान की सफलता के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दो बूंद जिंदगी की पीकर बच्चे पोलियो जैसे बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में 1066 बूथों पर आज पोलियो की खुराक पिलाई गई है। जिले में कुल 3,56,467 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 627 हाउस-टू-हाउस टीम तथा 288 ट्रांजिट टीम लगाई गई हैं। अभियान की सफलता के लिए 208 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए है।
अभियान में लगे सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर अभियान की प्रगति को तेज करने का निर्देश दिया गया है। अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बूथ दिवस पर जिले के 1066 बूथों पर 28 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। शेष बच्चों को हाउस-टू-हाउस टीमों द्वारा घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी।