फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A massive surge of devotees at Shiva temples on the last Monday of Sawan

Balrampur News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा सैलाब

Mon, 24 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotees at Shiva temples on the last Monday of Sawan
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।
बलरामपुर। सावन मास के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। नगर के झारखंडी मंदिर, उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर, तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर, पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम और राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

नगर के झारखंडी मंदिर में भोर पहर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और फूल लिए भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं और युवतियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहे। उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर में भी सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर में मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए कतार लग गई।
विज्ञापन

तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम और राजापुर भरिया जंगल के कल्पेश्वर नाथ मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कई भक्तों ने मंदिरों में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन कराया। सादुल्लाहनगर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक करके सुख-समृद्धि की कामना की।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed