{"_id":"6939a9492d3457b9b00e86ad","slug":"a-leopard-entered-a-house-in-ganwariya-village-people-are-scared-balrampur-news-c-99-1-slko1029-138670-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गनवरिया गांव में घर में घुसा तेंदुआ, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गनवरिया गांव में घर में घुसा तेंदुआ, सहमे लोग
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के गनवरिया गांव में बुधवार शाम सात बजे तेंदुआ की आहट से खलबली मच गई। तेंदुआ अचानक गांव के इंद्रसेन गौतम के घर में घुस आया। तेंदुआ सीधे घर के उस हिस्से में जा पहुंचा जहां अनाज रखने की डेहरी बनी हुई थी। जैसे ही घर के सदस्यों की नजर तेंदुए पर पड़ी, घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही मिनटों में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलकर इकट्ठा हो गए।
इंद्रसेन ने बताया कि तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद बनकटवा रेंज से रेंजर और वनरक्षक मौके पर पहुंचे और पूरे घर व आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू की। तेंदुआ अंधेरे का सहारा लेकर घर से बाहर निकल गया और गांव के पश्चिमी हिस्से की घनी झाड़ियों में छिप गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
ग्रामीण विनोद, राजेश, ओमप्रकाश और राजू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे लोग हर समय आशंकित रहते हैं। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गांव और आसपास के पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। तेंदुए की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।