फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A healthy mind is the cornerstone of a positive life

Balrampur News: स्वस्थ मन ही सकारात्मक जीवन की आधारशिला

Fri, 18 Sep 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
A healthy mind is the cornerstone of a positive life
फोटो-27- मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित ध्यान ​शिविर में मौजूद कुलपति व अन्य। स्
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रीय लाइब्रेरी के एडमिन ब्लॉक में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराने के साथ तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया गया।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ मन ही सकारात्मक जीवन की आधारशिला है। वर्तमान समय में पढ़ाई, काम और बदलती जीवनशैली के कारण तनाव बढ़ रहा है। योग और ध्यान मानसिक शांति, एकाग्रता तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से योग एवं ध्यान को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि जगजीत इंटर कॉलेज, श्रावस्ती के प्राचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने ध्यान और मानसिक एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ध्यान व्यक्ति को आत्मनिरीक्षण के साथ मानसिक रूप से शांत और संतुलित रहने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विपश्यना ध्यान केंद्र, श्रावस्ती की ध्यान प्रशिक्षक ऋषभ भार्गव और अर्चना शर्मा ने प्रतिभागियों को ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। केंद्र के राममनोहर वर्मा और सेंटर मैनेजर प्रवीण ने भी ध्यान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बलरामपुर के बीके रविकर ने सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed