फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A gallery of 80 projects above Rs 5 crore will be built

Balrampur News: पांच करोड़ से ऊपर की 80 परियोजनाओं की बनेगी गैलरी

Mon, 24 Mar 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
A gallery of 80 projects above Rs 5 crore will be built
बलरामपुर। बड़ा परेड ग्राउंड में 25 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले में पांच करोड़ रुपये से ऊपर की 80 परियोजनाओं की गैलरी बनाई जाएगी। मेले में आने वाले आम जनमानस को सरकार की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। सोमवार को डीएम पवन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पत्रकार वार्ता में मेले की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले के बड़ा परेड ग्राउंड में 25 से 27 मार्च तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में यूपी भारत का ग्रोथ इंजन है, इसे दिखाया जाएगा। विकास परियोजनाओं की गैलरी के साथ मेले में दिव्यांगजन को मेडिकल बोर्ड से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि 26 मार्च को राज्यपाल आंनदी बेन पटेल भी मेले का निरीक्षण करके एमएलके महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

राज्यपाल का हेलीकाॅप्टर पुलिस लाइन में 26 मार्च को सुबह 8.55 बजे उतेरगा। वहां से सड़क के रास्ते राज्यपाल का काफिला मेले में आएगा और निरीक्षण करके राज्यपाल एमएलके महाविद्यालय जाएंगी। एमएलके महाविद्यालय में बच्चों, महिलाओंं व युवाओंं से जुड़े विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। स्टाल का निरीक्षण करके राज्यपाल महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को खिलौनों का किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी, टीबी मरीजों को पोषण पोटली व घरौनी आदि का वितरण करेंगी। बैठक के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed