फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A five-year dispute was settled in 20 minutes

Balrampur News: 20 मिनट में निपट गया पांच साल का विवाद

Sat, 13 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A five-year dispute was settled in 20 minutes
 दीवानी न्यायालय परिसर में मामलों का निस्तारण कराते वादकारी। - संवाद 
गोंडा। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें तीन भाइयों के बीच पांच साल से चल रहे जमीन के विवाद का निपटारा सुलह-समझौता के आधार पर कराया गया। इसी तरह महज 16 हजार रुपये जमा करके 90 हजार रुपये के ऋण की बकायेदारी से निजात दिलाई गई।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक रस्तोगी, दिलीप रस्तोगी व नवनीत रस्तोगी सगे भाई हैं। बड़गांव पुलिस चौकी के समीप इनकी जमीन है। पारिवारिक विवाद व बंटवारे को लेकर पांच साल से तीनों लोग परेशान थे। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में मामला अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन पंचम) वैशाली गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत हुआ। उन्होंने सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमे का निस्तारण किया।
विज्ञापन

इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉल पर एकमा निवासी रामसेवक शुक्ल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक से करीब 79 हजार रुपये का ऋण लिया था। अदा न करने के कारण यह रकम बढ़कर 90 हजार रुपये हो गई। बैंककर्मियों ने नोटिस जारी किया। इसके बाद मामला राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध किया गया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार व मुख्य शाखा के प्रबंधक राजीव यादव ने 16 हजार रुपये जमा कराकर मामले का निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ रहने को राजी हुए दंपती
वजीरगंज के चंदापुर निवासी सतीश व उनकी पत्नी कौशल्या का एक साल से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच काफी मतभेद थे। काउंसिलिंग कराकर इन्हें साथ रहने के लिए राजी किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने न्यायालय से ही कौशल्या की विदाई करा दी। मनकापुर के अंश सिंह व रोशनी सिंह, मो. रजा व शमीम बानो, माधुरी गुप्ता व राजेश गुप्ता, बड़कऊ व मधु के बीच भी समझौता कराकर साथ रहने के लिए राजी किया गया। इन सभी का मामला परिवार न्यायालय में चल रहा था।
हमेशा जीवित रहेगी न्याय व्यवस्था : डॉ. गौतम चौधरी
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि सभी को जल्द से जल्द न्याय मिले। सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराएं, ताकि वादकारियों को अनावश्यक दौड़भाग न करनी पड़े। जिला जज दुर्ग नरायन सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबुझारथ द्विवेदी, एडीजे दानिश हसनैन सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। देवव्रत सिंह के नेतृत्व में रंगकर्मियों ने जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया।

1.49 लाख वादों का हुआ निस्तारण

गोंडा। दीवानी न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 1,49,124 वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज दानिश हसनैन ने बताया कि सभी विभागों ने प्री-लिटीगेशन के माध्यम से मामलों का निस्तारण कराते हुए 10 करोड़, 75 लाख, 30 हजार 618 रुपये की समझौता राशि तय की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed