फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A fake birth certificate from Gonda was submitted for a passport application in Mumbai.

Balrampur News: मुंबई में पासपोर्ट के लिए लगाया गोंडा का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Fri, 12 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A fake birth certificate from Gonda was submitted for a passport application in Mumbai.
जारी फर्जी प्रमाणपत्र।
गोंडा। जन्म प्रमाणपत्र में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पासपोर्ट के लिए किए गए दो आवेदनों के साथ लगाए गए जन्म प्रमाणपत्रों के सत्यापन में पता चला है कि जिन दस्तावेजों को जिला महिला अस्पताल गोंडा से जारी होना बताया जा रहा है, वे वास्तव में फर्जी हैं। जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रमाणपत्रों पर दर्ज कोड संख्या कन्नौज जिले से संबंधित है, जबकि उनमें गोंडा के अस्पताल का नाम लिखा हुआ है। विभागीय अधिकारी अब जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई के मोहम्मदी मंजिल में रह रहे गोंडा के कल्याणपुर निवासी मोहम्मद शरीफ नूर मोहम्मद और रिजवाना मोहम्मद शरीफ ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ उन्होंने जिला महिला अस्पताल से 31 जुलाई 2023 को जारी बताकर जन्म प्रमाणपत्र लगाए, जिनमें रिजवाना की जन्मतिथि पांच जुलाई 1983 और मोहम्मद शरीफ नूर मोहम्मद की जन्मतिथि 2 जून 1975 दर्ज है।
विज्ञापन


सत्यापन के लिए मुंबई के सर जेजेमार्ग थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने यह मामला गोंडा सीएमओ कार्यालय भेजा। गोंडा में हुई जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), महानिदेशालय स्वास्थ्य के आदेशों के अनुसार प्रमाणपत्रों पर अंकित कोड संख्या 909347 कन्नौज जिले से संबद्ध है। जबकि जन्म प्रमाण पत्र पर गोंडा का जिला महिला अस्पताल लिखा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा जिले में इस कोड का कोई पंजीकरण नहीं है। साथ ही जिला महिला अस्पताल ने भी ऐसे किसी प्रमाणपत्र को जारी करने से इंकार किया है। जांच में यह प्रमाणपत्र फर्जी निकला। अधिकारियों ने दोनों जन्म प्रमाणपत्रों को फर्जी बताते हुए रिपोर्ट मुंबई भेज दी है। (संवाद)


पहले भी पकड़ा जा चुका है बड़ा फर्जीवाड़ा

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का यह पहला मामला नहीं है। 30 अक्तूबर 2022 को गोंडा पुलिस ने फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2024–2025 के बीच अब तक करीब 10 मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। 31 अक्तूबर 2025 को एसटीएफ ने मोतीगंज के पिपरा भिटौरा में छापेमारी कर दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को पकड़ा था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अब तक 1.40 लाख फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed