फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   99 percent work of Balrampur railway station completed

Balrampur News: बलरामपुर रेलवे स्टेशन का 99 फीसदी काम पूरा

Mon, 02 Dec 2024 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
99 percent work of Balrampur railway station completed
बलरामपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलरामपुर रेलवे स्टेशन का काम 99 फीसदी तक पूरा हो चुका है। रेलवे स्टेशन का 16.79 करोड़ रुपये से कायाकल्प कराया जा रहा है। सिटी सेंटर के तौर पर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। सुंदरीकरण के बाद इसे हैंडओवर कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

गोंडा-गोरखपुर लूप लाइन पर स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 16.79 करोड़ से अपग्रेड किया गया है। स्थानीय कला एवं संस्कृति के जरिए स्टेशन के मुख्य प्रवेश गेट के सरकुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण किया गया है। प्लेटफाॅर्म सरफेस अपग्रेडेशन, स्टेशन फसाड, परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियों, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, एयर कंडीशनर, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिका, यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण कराया गया है। स्टेशन का करीब 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन



यह है कोशिश
अगले 50 साल की आवश्यकता को ध्यान में रखकर बलरामपुर रेलवे स्टेशन के भवन में सुधार, नगर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को जोड़ने, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था, आवश्यकता अनुरूप रूफ प्लाजा के साथ बलरामपुर रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। स्टेशन तक पहुंचने का मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, प्रसाधन केंद्र, लिफ्ट/एस्केलेटर, निशुल्क वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। एक स्टेशन एक उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने की भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जोड़ी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों का रोजाना होता है संचालन
बलरामपुर रेलवे स्टेशन से होकर प्रतिदिन 12 जोड़ी एक्सप्रेस, सवारी एवं मालवाहक ट्रेनों का संचालन होता है। इस स्टेशन से प्रतिदिन 800 से एक हजार यात्रियों का दूसरे शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर व गोंडा आदि के लिए आवागमन होता है। बलरामपुर से श्रावस्ती बौद्ध तीर्थ स्थल महज 17 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। ऐसे में विदेशी यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बलरामपुर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। गुड़िया गुप्ता, अर्चना सिंह व रवींद्र गुप्त ने कहा कि रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण होने से जिले के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


हैंडओवर कराने की हो रही तैयारी
बलरामपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है। शीघ्र हैंडओवर कराने की तैयारी की जा रही है। -पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed