फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   976 youth got jobs in fair

मेले में 976 युवाओं को मिली नौकरी

Tue, 02 Feb 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
976 youth got jobs in fair
बलरामपुर। निजी कंपनियों में 1455 पदों पर बेरोजगारों की भर्ती करने के लिए जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। निजी कंपनियों ने इस दौरान 976 बेरोजगारों को नौकरी का ऑफर लेटर दिया। इससे नौकरी पाए युवाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। मेले में 14 निजी कंपनियों ने 2315 बेरोजगारों का विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली व सहायक निदेशक सेवा योजन देवीपाटन मंडल आशा वर्मा ने दीप जलाकर रोजगार मेले का शुभारंभ कराया। जिला सेवा योजन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला लगाया गया जिसमें 14 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग कर बेरोजगारों से विभिन्न पदों पर नौकरी देने के लिए साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक गोविंद पांडेय व जिला सेवा योजन अधिकारी एचपी गुप्ता ने बताया कि मेले में कुल 14 निजी कंपनियों के अधिकारियों ने 2315 युवक युवतियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान 1455 पदों की तुलना में 976 बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी बचे पदों पर भविष्य में फिर मेला लगाकर युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सीडीओ ने मिशन रोजगार को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। मंच का संचालन अनुदेशक आईटीआई पचपेड़वा आशीष भूषण ने किया। मेले के आयोजन में रवि श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, यतींद्र नाथ, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद नसीम, रतन कुमार व सेवा योजन की श्वेता मिश्र आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed