{"_id":"685d83a908a8bb6b3a0fa4da","slug":"94-lakhs-will-be-recovered-from-the-teacher-who-committed-fraud-balrampur-news-c-99-1-slko1019-128585-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षक से होगी 94 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षक से होगी 94 लाख की वसूली
Thu, 26 Jun 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के प्राथमिक विद्यालय में फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षक विजय कुमार मिश्र से अब ₹94 लाख की वेतन वसूली की तैयारी शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ला ने इस संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) देवीपाटन मंडल गोंडा को पत्र भेजकर वेतन वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
विजय कुमार मिश्र, निवासी कैमी थाना, मोतीगंज (गोंडा), बलरामपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय शेवापुर में तैनात थे। उन्होंने अपनी पूर्व सेवा का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर नियुक्ति पाई थी। जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद, 6 मार्च 2025 को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। शिकायत के अनुसार विजय मिश्र ने जो सेवा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, वह मोतीगंज गोंडा के एक विद्यालय से जारी दिखाया गया था। संबंधित विद्यालय और शिक्षकों से पुष्टि के बाद यह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। शिक्षक ने फर्जी नियुक्ति के आधार पर लंबे समय तक वेतन प्राप्त किया, जिसकी कुल राशि 94 लाख रुपये बताई गई है। बीएसए कार्यालय ने यह राशि अवैध और अनुचित लाभ की श्रेणी में रखते हुए वसूली की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
वसूली तय की गई
शिक्षक विजय कुमार मिश्र द्वारा फर्जी सेवा प्रमाण पत्र के आधार पर वेतन लिया गया है। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। शासनादेश के अनुसार 94 लाख की वसूली तय की गई है।
विज्ञापन
— शुभम शुक्ला, बीएसए