{"_id":"689cb0ba595b98ae270a89cc","slug":"936-crores-sent-to-the-accounts-of-31-thousand-pensioners-balrampur-news-c-99-1-slko1019-131450-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 31 हजार पेंशनर्स के खाते में भेजे गए 9.36 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 31 हजार पेंशनर्स के खाते में भेजे गए 9.36 करोड़
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 31,229 निराश्रित महिलाओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार की निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पहली किस्त मिली है। सभी पेंशन को तीन महीने का एक मुश्त तीन हजार रुपये के हिसाब से 9.36 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से खाते में भेजे गए हैं।
सीडीओ हिमांशु गुप्त ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपये मासिक की दर से पेंशन दी जाती है। इस बार पहली किस्त के रूप में अप्रैल से जून माह की तीन माह की पेंशन यानी 3000 प्रति लाभार्थी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी पात्र महिला को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसलिए पेंशन राशि समय पर उनके खातों में पहुंचाई जा रही है।
निराश्रित महिला पेंशन योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक सहारा देना है, जिनका पति नहीं है और जिनके पास आजीविका का स्थायी साधन नहीं है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने बैंक खातों में पेंशन राशि की पुष्टि कर लें और किसी समस्या की स्थिति में तत्काल विकासखंड स्थित समाज कल्याण कार्यालय या जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिन पात्र महिलाओं के नाम इस बार की सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके दस्तावेज सत्यापन के बाद अगली किस्त में पेंशन भेजी जाएगी।