फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मतदान करने के तरीके से लैस होंगे 15.43 लाख वोटर

मतदान करने के तरीके से लैस होंगे 15.43 लाख वोटर

Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने के तरीके से लैस होंगे 15.43 लाख वोटर
बलरामपुर। ईवीएम व वीवी पैट से मतदान कैसे किया जाए इसके बारे में जिले के 15.43 लाख वोटरों को जागरूक किया जाएगा। मतदान की जानकारी देने के लिए ईवीएम व वीवी पैट से लैस दो एलईडी वाहन 15 फरवरी से एक माह तक जिले के 963 मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोटरों को वोट डालने का तरीका बताएंगे। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा के सामान्य निर्वाचन 2019 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन



15.34 लाख वोटर करेंगे मतदान
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद ने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं में 1846 मतदान स्थलों पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में 15,43,033 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तुलसीपुर विधानसभा के 453 मतदेय स्थलों पर 3,63,580 वोटर, गैसड़ी विधानसभा के 430 मतदेय स्थलों पर 3,45,095 वोटर, उतरौला विधानसभा के 484 मतदेय स्थलों पर 4,10,377 वोटर तथा सदर विधानसभा के 479 मतदेय स्थलों पर 4,11,517 वोटर वोट डालेंगे।
विज्ञापन



आज से एक माह तक होगा प्रचार-प्रसार
जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मुन्नालाल व मोहम्मद रजी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जिले में वोटरों को जागरूक करने के लिए ईवीएम व वीवी पैट से लैस दो एलईडी वैन भेजी गई हैं। दोनों एलईडी वैन 15 फरवरी से 16 मार्च तक जिले के सभी 963 मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोटरों को ईवीएम व वीवी पैट से वोट डालने का तरीका बताएंगी। जिले में 963 मतदान केंद्रों के 1846 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले की चारों विधानसभाओं में भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम व वीवी पैट से लैस दो एलईडी वैन से एक माह तक व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय लिया है। 15 फरवरी को कलेक्ट्रेट से दोनों एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। दोनों एलईडी वैन 16 मार्च तक जिले के सभी 963 मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोटरों को वोट डालने का तरीका बताएंगे।
अरुण कुमार शुक्ल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed