{"_id":"5c49f977bdec2273a1355886","slug":"91548351863-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताइक्वांडो में जिले को मिले छह पदक
बलरामपुर। आगरा में आयोजित हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते हैं। गुरुवार को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बीते दिनों आगरा में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ियों ने यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
जिले की ताइक्वांडो खिलाड़ी सोनम आनंद व संचिता शुक्ला ने यूपी टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह अभिषेक यादव व प्रणव केएस ने रजत पदक तथा अनिरुद्ध व जयनेंद्र प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, डॉ. अब्दुल कय्यूम व सचिव जियाउल हशमत ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में जिले के भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रेफरी की उपाधि प्रदान की गई जिसमें संदीपिका रावत, दिव्या गिरि, मोहम्मद शादाब हुसैन व अनन्या शर्मा शामिल रहे। राष्ट्रीय रेफरी उपाधि पाने वाली स्व. शिवांगी गिरि के निधन के चलते उनके पिता को सम्मानित किया गया।