फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिले के 120 गांवों में पहाड़ी नालों के बाढ़ का कहर

जिले के 120 गांवों में पहाड़ी नालों के बाढ़ का कहर

Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिले के 120 गांवों में पहाड़ी नालों के बाढ़ का कहर
पहाड़ी नाले उफनाए, 120 गांवों में बाढ़ का कहर
विज्ञापन


बलरामपुर। दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते पहाड़ी नालों के पानी से जिले के 120 गांवों में बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। सदर व तुलसीपुर तहसीलों के गांवों में बूढ़ी राप्ती व पहाड़ी नालों ने तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते राप्ती नदी का भी जल स्तर बढ़ रहा है।

बूढ़ी राप्ती व पहाड़ी नालों के बाढ़ में फंसे पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

पहाड़ी नालों के बाढ़ से सबसे अधिक तुलसीपुर तहसील के गांव प्रभावित है। सदर तहसील के भी कुछ गांवों में पहाड़ी नालों के बाढ़ का कहर है। महराजगंज तराई संवादसूत्र के अनुसार खरझार व ककरहवा पहाड़ी नाले में पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते उफान आ गया।
विज्ञापन


खरझार पहाड़ी नाला सुबह 9 बजे घटना शुरू हुआ लेकिन पहाड़ों पर बारिश के चलते तीन बजे खरझार पहाड़ी नाले में फिर से बाढ़ आ गई। खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ से 12 गांवों का आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी गांवों में पहाड़ी नालों का पानी भरा हुआ है। तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई गंगेश शुक्ला व राजस्व निरीक्षक प्रहलाद सिंह के साथ खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ से प्रभावित रामगढ़ मैटहवा व शांतिनगर गांव का ट्रैक्टर से पहुंचकर जायजा लिया।

बाढ़ पीड़ितों को फौरन राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया। खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ से ललिया-महराजगंज तराई मार्ग पर जलभराव हो गया है। खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ से लोहेपनिया, रामगढ़ मैटहवा, शांतिनगर, साहेबनगर, लहेरी, विजयडीह व सहबनिया सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।

पचपेड़वा संवादसूत्र के अनुसार दो दिनों की भारी बारिश के चलते बूढ़ी राप्ती व भांभर एवं चरगहवा पहाड़ी नालों में उफान आ गया जिसके चलते 12 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए है।

हरैया सतघरवा संवादसूत्र के अनुसार पहाड़ों पर हुई बारिश से गौरिया, हेंगहा, डोरवा, कचनी, जमधरा, धोबैनिया व फोहरी पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। इन छह पहाड़ी नालों के बाढ़ से करीब 80 गांव प्रभावित हुए है। घरों में पानी भरने से कई घरों के राशन, कपड़े व अन्य सामान भीगकर बर्बाद हो गए हैं।

ललिया-मथुरा बाजार मार्ग पर बजरडीह गांव के पास तथा ललिया-बल्देव नगर मार्ग पर मुसहवा डिप के पास सड़क से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना ज्ञानेन्द्र पांडेय ने मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। गैसड़ी संवादसूत्र के अनुसार भांभर व धोबहा पहाड़ी नाले के बाढ़ से छह गांव प्रभावित हुए हैं।

गैसड़ी के कल्लूडीह डिप पर पहाड़ी नाले के बाढ़ का पानी भर गया है जिससे आवागमन ठप हो गया है। ललिया संवादसूत्र के अनुसार खैरहनिया पहाड़ी नाले में बाढ़ आने से सदर तहसील के 12 से अधिक गांव प्रभावित हुए है। तुलसीपुर संवादसूत्र के अनुसार सिरिया व नकटी पहाड़ी नालों में उफान आ गया है जिसके चलते करीब 12 गांव में बाढ़ का पानी भर गया है।

खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ को रोकने के लिए 2017-18 में 4.3 करोड़ रुपये की लागत से बांध का निर्माण कराया गया था। पहाड़ी नाले के तेज बहाव में बांध कट गया है। बांध कई जगह क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बांध की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

पीड़ितों को पहुंचाई जा रही मदद
-पहाड़ी नालों में आए उफान के चलते तुलसीपुर व सदर तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है। सभी गांवों में अफसरों की टीमें भेजी जा रही है। पहाड़ी नालों का पानी तेजी से घट रहा है। बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कराकर पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी। अभी तक कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है।
अरुण कुमार शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed