{"_id":"597627e14f1c1bb4058b456b","slug":"91500915681-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन स्तर से हो रही एमडीएम संचालन की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन स्तर से हो रही एमडीएम संचालन की निगरानी
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन स्तर से हो रही एमडीएम संचालन की निगरानी
-स्कूल के किसी भी स्टाफ पर कॉल कर मांगी जा रही सूचनाएं
-सूचनाओं में डिफरेंस होने पर नपेंगे महकमा के अफसर व शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में एमडीएम संचालन की निगरानी अब लखनऊ से सीधे की जा रही है। स्कूल के किसी भी स्टाफ के मोबाइल पर कॉल करके एमडीएम से संबंधित ब्यौरा मांगा जा रहा है। सूचनाओं में डिफरेंस होने पर महकमा के अफसरों व शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन के इस निर्णय पर बेसिक शिक्षा महकमा ने अफसरों व शिक्षकों को एमडीएम संचालन में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। शासन का निर्देश मिलने पर बीएसए ने तत्काल कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
बीएसए रमेश यादव ने बीते दिन बताया कि जिले के 1575 प्राथमिक, 646 उच्च प्राथमिक, 25 मदरसों, 4 राजकीय, 12 सहायता प्राप्त व 19 माध्यमिक स्कूलों में एमडीएम का संचालन किया जा रहा है। एमडीएम संचालन के संबंध में शासन स्तर से नया प्रोग्राम जारी किया गया है। स्कूल खुलने के आधे घंटे बाद किसी भी स्टाफ के मोबाइल नंबर पर फोन किया जाएगा। फोन करने पर संबंधित स्टाफ को स्कूल के विवरण के साथ हेडमास्टर, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व विद्यार्थियों की संख्या देना अनिवार्य होगा। फोन आने पर संबंधित स्टाफ को समस्त ब्यौरा 009152238080 नंबर पर एसएमएस भी करना होगा। विद्यार्थियों व स्टाफ की उपस्थिति में डिफरेंस होने पर शासन स्तर से तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया जाएगा। शासन के निर्देश के आधार पर बीएसए ने संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। बीएसए ने सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ व जिला समन्वयक एमडीएम फिरोज अहमद को डेली रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों को स्कूलों में नियमित रुप से एमडीएम संचालन कराने का निर्देश दिया है।